सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण सूचना

खबर को शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़//पुलिस थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुवाताल में दिनांक 17.05.2026 की रात लगभग 8 बजे एक अज्ञात वृद्ध महिला (उम्र करीब 70 वर्ष, संभावित नाम जुनाई बाई) सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में मिली थीं। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला चिकित्सालय सारंगढ़ लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतिका का शव जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सुरक्षित रखा गया है। अभी तक मृतिका के परिजनों एवं सही पहचान की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
यदि फोटो देखकर कोई व्यक्ति मृतिका को पहचानता हो या उनके परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो तत्काल थाना सारंगढ़ पुलिस से संपर्क करने की अपील की जाती है।

📞 थाना प्रभारी सारंगढ़
8085320797
9406212162

🙏 कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि मृतिका के परिजनों तक खबर पहुंच सके
दिनांक : 18.05.2026*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *