भटगांव पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से ₹5,900 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त

*सारंगढ़ बिलाईगढ़ *//पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री सुनील शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सरमंदी में महुआ पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना भटगांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को पकड़ लिया।

🔶️पुलिस द्वारा मौके से जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 5,900 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

🔶️ गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता

  1. राजेन्द्र बघेल पिता नारायण बघेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी जोरा।
  2. रवि निराला पिता मनीराम निराला, उम्र 35 वर्ष, निवासी ओटगन।
  3. विशाल निराला पिता लोकनाथ, उम्र 28 वर्ष, निवासी ओटगन।
  4. राजेश निराला पिता मनीराम, उम्र 18 वर्ष, निवासी ओटगन।
  5. राज देवांगन पिता मनमोहन, उम्र 25 वर्ष, निवासी भटगांव।
  6. अमृतलाल सिदार पिता छेदीलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी भटगांव।
  7. संतोष खड़िया पिता बरातू खड़िया, उम्र 33 वर्ष, निवासी भटगांव

🔶️*उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है*।

🔶️*थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी*।

Loading