चोरी किए गए मोटर पंप को पुलिस ने किया बरामद*
- *दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया*
- *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।
*गिरफ्तार आरोपीगण *
- खेमराज डहरिया पिता मुनुराम डहरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी बोईरडीह, थाना सारंगढ़।
- *फिरतु सिदार पिता रहस सिदार, उम्र 35 वर्ष, निवासी बोईरडीह, थाना सारंगढ़*।
*मामले का संक्षिप्त विवरण*–

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा चोरी के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अशोक साहू, निवासी बोईरडीह, थाना सारंगढ़ द्वारा दिनांक 01.11.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसने ग्राम मोहनी टिकरा स्थित अपने खेत में सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाया था, जिसे दिनांक 26.10.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 550/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोईरडीह निवासी खेमराज डहरिया एवं फिरतु सिदार एक पुराना मोटर पंप बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने प्रार्थी के खेत से मोटर पंप चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए मोटर पंप को ग्राम के मुक्तिधाम के पास छिपाकर रखना बताया।
पुलिस द्वारा गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों की निशानदेही पर छिपाकर रखा गया चोरी का मोटर पंप बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*सराहनीय भूमिका *
*उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर एवं आरक्षक सुरेश अनंत का सराहनीय योगदान रहा*
![]()

