दो अलग अलग प्रकरणों मे दो आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई ।

- अप0क्रं0 75/2026 धारा- 34(2)59(क)आबकारी एक्ट में जरिये मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रेड कार्यवाही कर डालेश्वर महंत पिता स्व. प्रेम दास महंत उम्र 25 वर्ष सा0 घोटला बड़े थाना सारंगढ़ के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती-1800 रू0 को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
- अप0क्रं0 76/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में मुखबिर सूचना पर ग्राम जिल्दी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर परदेशी निराला पिता सुखरू निराला उम्र 50 वर्ष सा0 जिल्दी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 1200 रू0 को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, अर्जुन पटेल,आरक्षक-पुरूषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, ज्वाला बंजारे, सुरेंद्र पटेल की प्रमुख भूमिका रही।
![]()

