सहायक आयुक्त डॉ बद्रीश सुखदेवे के नेतृत्व में छात्रावास आश्रमों में हुआ पौधारोपण

खबर को शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़//कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और सहायक आयुक्त डॉ बद्रीश सुखदेवे के नेतृत्व में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रमों में बृहद रूप से पिता, दादा दादी, नाना नानी आदि की याद में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर पौधारोपण किया गया। प्रत्येक पौधों का देख-रेख करने हेतु रजिस्टर संधारित करते हुए पौधो का नामकरण किया गया। इन सभी पौधों का देखभाल कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं की निगरानी में हो इस प्रकार से पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के कनिष्ठ लेखा अधिकारी शिवकुमार महिलांगे, राजकुमार अजगले सहायक ग्रेड 2 , विमल कुमार अजगल्ले विकासखंड प्रभारी आदिवासी विकास सारंगढ़, आदित्य एनसीसी प्रभारी, छात्रावास अधीक्षक संतराम धृतलहरे, विजय टंडन, महेंद्र चौहान, उर्मिला अजगल्ले, दिव्या तिवारी, सरिता कैवर्त , एनसीसी के छात्र, छात्राएं एवं समस्त कर्मचारी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *