
सारंगढ़-बिलाईगढ़// 6 जून 2026/खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा फिट इंडिया और विश्व सायकल दिवस के मद्देनजर सुबह 7 बजे विश्राम गृह सारंगढ़ से कंपोजिट बिल्डिंग तक सायकल रैली का शानदार आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति लाल पटेल, रेडक्रॉस अधिकारी लिंगराज पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी बच्चे आदि शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और फिट इंडिया का नारा लगाया गया। कंपोजिट बिल्डिंग के किनारे बाउंड्री के पास लगभग सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान नाश्ता, छाछ और पानी का प्रबंध किया गया था।

रैली के समापन पर सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आग्रह किया कि, स्वस्थ रहने के लिए कोई न कोई एक खेल जीवन में अवश्य अपनाएं, जिससे शरीर की स्वस्थता बनी रहे। आज का ट्रैक अच्छा था बच्चों के साथ सभी ने खुशी के साथ भाग लिया। एक्सपर्ट ने मोटिवेट किया। यहाँ पौधरोपण करेंगे, जो कंपोजिट बिल्डिंग के शुभारंभ के पहले तक बड़े हो जायेंगे। सायकल ईंधन की बचत है। देश विदेश में सायकिलिंग का अभियान आयोजित होता है। बाईक, कार नहीं खरीद पाए तो कम से कम सब सायकल तो जरूर खरीद सकते हैं। हम अपने जीवन में सायकिलिंग और वाकिंग को अपनाएंगे, उतना फिट रहेंगे। ईंधन की बचत करेंगे। आप सब सीनियर ने मोटिवेट किया, सबका धन्यवाद, आभार।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि सायकल चलाने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। खाड़ी देश में युद्ध के कारण ईंधन संकट की स्थिति को देखते हुए वाहन के स्थान पर सायकल का उपयोग करें। पौधरोपण करें और उनकी रक्षा भी करें।
रैली में शामिल लोग
रैली में प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण शिक्षा शर्मा सहित कौशल ठेठवार, घनश्याम बंसल, अमित अग्रवाल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, गोल्डी नायक, किशोर मनहर, प्रशांत प्रधान आदि शामिल हुए।
![]()

