सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई
जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा, दीप जलाकर सुख-शांति व समृद्धि की कामना

सारंगढ़-बिलाईगढ़*// जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चांटीपाली में दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित दीपोत्सव के दौरान सैकड़ों मिट्टी के दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान ग्रामीणों में उत्सव और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन के सामने आकर्षक गोलाकार वेदी तैयार कर उसे सैकड़ों दीपों से सजाया गया। जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित हुए, पूरा पंचायत परिसर रोशनी से नहा उठा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
दीपोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और गांव में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी सौहार्द की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर सरपंच ओमलाल यादव, रोजगार सहायक गिरधारी लाल साहू, उपसरपंच कंतलाल यादव सहित पंच चंद्रकला, सालिकराम महंत, गोलू निराला, ताशराम, घनश्याम टंडन, तुलसी यादव, ममता, मनीषा, विमला टंडन, मेमबाई, सुकराम, बाबूलाल यादव, मनीषा, तुलसी महंत मितानिन फूलबाई यादव सक्रिय महिला जमुना यादव अनिल यादव कन्हैया यादव सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
![]()

