SDM श्री उमेश साहू द्वारा बरमकेला एवं सरिया तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षक  पटवारीयों एवं आरईओ के साथ बैठक लिया गया

खबर को शेयर करें

कृषक अपने नजदीकी cscसेंटर जाकर एग्रीस्टेक करा सकते हैं

सारंगढ़ बिलाईगढ़//आज दिनांक 17/09/2026 को SDM सारंगढ़ श्री उमेश साहू द्वारा बरमकेला एवं सरिया तहसील अरेओ का समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के साथ बैठक लिया गया जिसमे सभी किसानो का शत प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन करने हेतु निर्देश दिया गया
साथ ही पटवारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे मे शत प्रतिशत अप्रूवल के साथ साथ सर्वे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. बैठक मे तहसीलदार सरिया पुष्पेंद्र राज, तहसीलदार बरमकेला कोमल प्रसाद साहू,SADO बसंत नायक सहित राजस्व एवं कृषि विभाग समस्त मैदानी अमले उपस्थित रहे

SDM श्री उमेश साहू ने बताया कि शासन के प्राप्त निर्देशानुसार सभी खातेदारों का एग्रीस्टेक पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है प्रशासन का प्रयास है कि यथा शीघ्र समस्त किसानो कर पंजीयन करा लिया जाये साथ ही समस्त कृषक अपने नजदीकी समिति एवं csc सेंटर मे जाकर भी अपना एग्रीस्टेक करा सकते है

Loading