इस रक्षाबंधन में, बिहान दीदीयां देंगी राखी से हरियाली संदेश

खबर को शेयर करें

12 हजार राखी निर्माण में जुटीं जिले की बिहान महिलाएं

बीज राखी” थीम पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में तैयार हो रही राखी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 जुलाई 2026//कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर राखियों का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष कुल 12 हजार 300 राखियों का निर्माण किया जा रहा है, जिसका थीम बीज राखी” रखा गया है। इसमें आकर्षक फैंसी राखियों के साथ – साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी शामिल है।

जिले के विभिन्न ग्रामों में राखी निर्माण का कार्य जारी है। इनमें सालर में 2000, गोड़म में 2000, कोसीर में 1000, छिंद में 1500, पवनी में 1000, पेंड्रावन में 1500, सलोनीकला में 1500, बुंदेली में 1000, बोन्दा में 500 तथा लेंद्रा में 300 राखियों का निर्माण किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की इस पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

राखी के मध्य बीज है आकर्षण का केंद्र

बिहान की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही बीज राखी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल है। इन राखियों के मध्य में बीज लगाए गए हैं, जिन्हें रक्षाबंधन के बाद मिट्टी में रोपित किया जा सकता है। इससे पौधे विकसित होंगे और हरियाली बढ़ेगी। स्व-सहायता समूह की महिलाओं की यह अभिनव पहल न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का भी सराहनीय कार्य कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *