सारंगढ़ बिलाईगढ़ // आज जिला कांग्रेस कमेटी जिसमें जिलाध्यक्ष ताराचंद पटेल विधायक उत्तरी जांगडे जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे सूरज तिवारी पुरूषोत्तम साहू अरूण मालाकार घनश्याम मनहर रविंद्र नंदे जिला महामंत्री नीतिश बंजारे रामनाथ सिदार मंजू लता आनंद सरिता गोपाल शुभम बाजपेयी इत्यादि सहित अन्य कई कांग्रेसियों की उपस्थिति रही तथा इनके द्वारा कहा गया छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई वृद्धि से आम जनता एवं किसान वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के लिए बिजली की बढ़ी दरें 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट घरेलू उपभोक्ताओं के लिए।. 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए।3.40 पैसे प्रति यूनिट, कृषि विद्युत में वृद्धि की गई है।महंगाई के इस दौर में यह निर्णय जनविरोधी एवं किसान विरोधी प्रतीत होता है।बढ़ी हुई बिजली दरों से किसानों की खेती की लागत बढ़ेगी तथा मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होगा।जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से मांग की गई है कि बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए तथा घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग ज्ञापन में किया गया तथा बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया इस दौरान पुलिस से झूमा झटकी भी हुई।
![]()

