▪️ चौकी कनकबीरा पुलिस ने आरोपी सुन्दर लाल मैत्री उर्फ गोलू से करीब 200 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार
*दो-दो सौ लीटर क्षमता वाली नीला रंग के 05 ड्रम में रखें गुड़, शक्कर, महुआ पास को किया गया मौके पर नष्ट*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन मे चौकी प्रभारी सहायक उप निरी टीकाराम खटकर को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल कनकबीरा धान उपार्जन मंडी के सामने जंगल किनारे बना एक झोपड़ी व बाड़ी जाकर रेड कार्यवाही करने पर झोपड़ी पास एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुंदरलाल मैत्री उर्फ गोलू पिता बोधराम मैत्री उम्र 31 वर्ष ग्राम कनकबीरा बस्तीपारा चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ का होना बताया जिसे शराब रखने व बिक्री करने के सबंध मे पूछ ताछ करने पर अवैध शराब बनाना और बिक्री करना स्वीकार कर अपने कोलाबाड़ी व झोपड़ी के अपने कब्जे मे 04 नग नीला ड्रम 50-50 लीटर क्षमता वाली में भरा करीब 50-50 लीटर कुल करीब 200 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40000 रु कच्ची महुआ शराब बनाने व रखने में उपयोग करने वाली उपकरण 05 नीला दो-दो सौ लीटर क्षमता वाली ड्रम में जिसमे गुड़, शक्कर, महुआ से बना शराब बनाने का पास, एक सफेद प्लास्टिक बाल्टी, दो नग बड़ा, छोटा सिल्वर गंज जिसमें इलेक्ट्रिक क्वाईल लगा कीमती करीब 15 000 रु को पेश करने पर बरामद कर जप्त की गई तथा गुड़,शक्कर,महुआ पास को मौके पर नष्ट किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी प्र0आर0-हीराधर नाग, आरक्षक- जगजीवन खुटे , कुंज बिहारी निराला, पोशेंद्र कुर्रे, बिहारी लाल साहू एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।
![]()

