छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला सारंगढ में पत्रकारवार्ता आयोजित

खबर को शेयर करें

सारंगढ  बिलाईगढ़ //प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
निर्देश पर सारंगढ के जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में सारंगढ विधायक उत्तरी जांगडे बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरें महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल लता जाटवर इत्यादि ने कहा है कि भाजपा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी कांग्रेस कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका।भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है, महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) 128वां संविधान संशोधन 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है तथा यह कानून भी बन चुकी है।भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक संसद में प्रस्तुत किया 131 वां संविधान संशोधन अधिनियम इसमें महिला आरक्षण के संदर्भ में नहीं भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन संशोधन बिल तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को पास करवाना चाहती थी।


सरकार ने 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया, संसद में जो विधेयक गिरा उसमें इस विधेयक में लोकसभा परिसीमन की सीटें 850 करने का प्रस्ताव था राज्यों में 815 सीटें तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें।. परिसीमन विधेयक- जिसमें परिसीमन के लिये 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गयी थी।वहीं जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा बिल भाजपा परिसीमन बिल को महिला आरक्षण बिल की आड में पास करवाना चाहती है व झूठा आरोप मढकर बचने या प्रयास कर रही है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे सूरज तिवारी पुरूषोत्तम साहू ,उमेश केशरवानी राधेश्याम जायसवाल बिनोद भारद्वाज रामनाथ सिदार राकेश पटेल रमेश खुंटे राकेश तिवारी डॉ दिलीप अनंत सहित अन्य कई नेताओं व पत्रकारगणों की उपस्थिति रही ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *