आबकारी एक्ट की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।अप0क्रं0 63/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-08.02.2026 को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम मुडपार हाईवे मेनरोड के पास हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति को मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक- सीजी-13 यूएफ-9103 मे पकड़ा गया जिसका नाम मोहन लाल चैहान पिता भगवतिया चैहान उम्र 46 वर्ष सा0 दानसरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0 का निवासी होना पता चला जिसके मोटर सायकल में रखे प्लास्टीक थैला के अंदर 45 पाव देशी मदिरा शराब 180 एमएल वाली शीशी जुमला-8.100 लीटर कीमती- 3600 रू0 का पेश किया एवं परिवहन में उपयोग मोटर सायकल को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, म0प्र0आर0-77 शारदा राठौर, धनेश्वर उरांव,आरक्षक-पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, भरत भूषण वर्मा,म0आर0-शंकुतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
![]()

