कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

खबर को शेयर करें

सतर्क ऐप में उपस्थिति देने और धान खरीदी कार्यों में निगरानी करने के निर्देश

अवैध धान भंडारण, परिवहन सहित कोचियों के अवैध धान को जप्ती कार्यवाही करने में सहयोग करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2025//कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के नोडल अधिकारी पटवारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें प्रति कार्य दिवस संबंधित धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थिति देकर सतर्क ऐप्प में अपनी हाजिरी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा दिए गए धान खरीदी के दिशा निर्देश के अनुरूप सभी कार्य करें। अवैध धान भंडारण, परिवहन और कोचियों के कार्यों में सतत् निगरानी रखें और जप्ती कार्यवाही में सहयोग करें। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *