अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार। लगभग 103 किलो गांजा सहित कुल ₹89.75 लाख का माल जप्त।

खबर को शेयर करें

सारंगढ़ बिलाईगढ़* //जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.09.2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस +vkSj ANTF टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में उड़ीसा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से होते हुए उत्तर प्रदेश ले जा रहे गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है।
प्रकरण 1: चौकी बेलादुला (थाना सरसीवा)
घटना का विवरण


दिनांक 30.09.2026 को सूचना के आधार पर, एक नारंगी-लाल रंग के आयशर वाहन क्रमांक MH 04 NB 2816 में दो व्यक्ति उड़ीसा से भंवरपुर मार्ग और बेलादुला रोड होते हुए बिलासपुर की ओर गांजा ले जा रहे थे। इस पर चौकी बेलादुला पुलिस एवं ANTF टीम द्वारा तेंदूदरहा के पास रोड पर घेराबंदी की गई। वाहन के चालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बलांगीर (उड़ीसा) से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी लोहे की अलमारी के भीतर भूरे टेप में लपेटे हुए 35 पैकेट गांजा, कुल वजन 39.76 किलोग्राम बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
1.अनुज कुमार गौतम पिता मुरारी गौतम, उम्र 31 वर्ष, निवासी भरथरी, थाना तेली बाजार, जिला जौनपुर (उ.प्र.)
2.टिंकू वर्मा पिता रामशंकर वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी भरथरी, थाना तेली बाजार, जिला जौनपुर (उ.प्र.)
जप्त संपत्ति
1.गांजा 39.76 किग्रा (35 पैकेट) कुल कीमती 19,50,000 रुपए। 2.आयशर वाहन (छह चक्का) क्र. MH 04 NB 2816 कीमती 20,00, 000रुपए। 3. लोहे की चद्दर लगभग 10 टन कीमती 5,50, 000रुपए। 4.ओप्पो एंड्रॉइड मोबाइल (02 नग) कीमती 20, 000रुपए।
इस तरह जप्ती किए गए सभी सामग्री की कुल कीमती ₹45,20, 000 रुपये *प्रकरण 2: थाना भटगांव*

घटना का विवरण
दिनांक 30.09.2026 को थाना भटगांव पुलिस द्वारा MCP लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सारंगढ़ से भटगांव की ओर आ रही एक सफेद ऑल्टो कार क्रमांक UP 95 W 5149 को रोकने का प्रयास किया गया। कार में 4 व्यक्ति सवार थे। चालक “गाड़ी आगे साइड में लगा रहा हूँ” कहकर वाहन लेकर भाग गया। इसके पीछे से आ रही एक अन्य सफेद FRONX कार क्रमांक UP 32 A 4445 का चालक तेज रफ्तार में स्टॉपर को टक्कर मारकर बिर्रा-जांजगीर की ओर भागने लगा। जांजगीर पुलिस से समन्वय स्थापित कर, उनके सहयोग से पुलिस टीम द्वारा गिरवानी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। ऑल्टो कार में सवार 04 व्यक्ति पायलटिंग कर रहे थे तथा FRONX कार में 02 व्यक्ति सवार थे, जिनके आधिपत्य के वाहन की तलाशी लेने पर 4 प्लास्टिक बोरियों में कुल 63.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट एवं BNS के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण के सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.सुनील बेलदार पिता बगराज बेलदार, निवासी कबरई, महोबा (उ.प्र.)
2..अरविंद कुमार ठाकुर पिता जय नारायण ठाकुर, निवासी खन्ना, महोबा (उ.प्र.)
3.सुरेंद्र यादव पिता होरीलाल यादव, निवासी कबरई, महोबा (उ.प्र.)
4.सागर सिंह पिता राजेश सिंह, निवासी कोतवाली नगर, महोबा (उ.प्र.)
5.मेहताब अहमद पिता इकबाल अहमद, निवासी हिमउली, हमीरपुर (उ.प्र.)

जप्त संपत्ति
1.गांजा 63.350 किग्रा (4 प्लास्टिक बोरी) कुल कीमती31,50,000रू.। 2.सफेद FRONX कार क्रमांक UP 32 A 4445 कुल कीमती 11,00, 000रू.। 3.सफेद ऑल्टो कार क्रमांक UP 95 W 5149 कुल कीमती 2,00,000 रू.। 4.मोबाइल फोन (07 नग)
इस तरह जप्ती समानों की कुल राशि ₹44,55,000 रुपए

।

Loading