▪️ ग्राम सिंघनपुर में छापामार कार्यवाही कर 02 अलग अलग मामलो में दो शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
▪️ आरोपीयो से कुल 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त
▪️ आरोपियों के नाम – 1) राकेश राणा पिता विष्णु राणा सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़j बिलाईगढ़*
2) मोहन चौहान पिता दीनू चौहान सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*
*सारंगढ़ बिलाईगढ़*जिला क़े पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा जुआ, सट्टा,शराब तथा अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी प्रमोद यादव की नेतृत्व में दिनांक 03,09,2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
▪️दिनांक 03/09/2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर में दो व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब रखे है। हमराह स्टाफ,गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी राकेश राणा पिता विष्णु राणा सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़j बिलाईगढ़ के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000₹ आरोपी मोहन चौहान पिता दीनू चौहान थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4000 ₹ रुपए कुल 45 लीटर महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

*प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव,सउनि प्रकाश रजक , प्र आर भँवर काटले आर पुरुषोत्तम राठौर ,विमल जांगड़े,भूपेंद्र चंद्रा,दिनेश चौहान,म आर.लता जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा*
![]()

