
सारंगढ़-बिलाईगढ़ //जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच माधोपाली पुल पर हुए दर्दनाक हादसे का आखिरकार 60 घंटे बाद दुखद अंत हो गया। तेज बहाव के दौरान पुल पार करते समय एक कार लात नाला में बह गई थी। कार में घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 60घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कार के साथ दोनों पति-पत्नी के शव बरामद कर लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लगातार तेज बहाव और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन संयुक्त रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा और अंततः सफलता हासिल की।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे और दंपति के सकुशल मिलने की प्रार्थना करते रहे। हालांकि 60 घंटे बाद दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
![]()

