नशे के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर को शेयर करें

🔵 02 किलोग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त — कुल ₹1,20,000/- की संपत्ति बरामद

🔵 थाना भटगांव पुलिस ने गांजा तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार

🔵 नशे के खिलाफ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की एंड टू एंड कार्रवाई जारी

🔹 ओडिशा से गांजा लाकर डभरा क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी
🔹 राजादेवरी– कसडोल– भटगांव मार्ग से गांजा ले जाते आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा
🔹 02 पैकेटों में रखा 02 किलोग्राम गांजा बरामद
🔹 गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त
🔹 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

🔵 *घटना एवं कार्रवाई का विवरण*

सारंगढ़ बिलाईगढ़//पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्रीमती दीपिका मिंज के कुशल मार्गदर्शन में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना भटगांव पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 14.09.2026 को थाना भटगांव पुलिस द्वारा थाना के सामने मेन रोड, भटगांव के पास वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक श्रीवास, पिता स्व. खोलबहरा श्रीवास, उम्र 34 वर्ष, निवासी आमाखोहा, थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा (छ.ग.) बताया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसके वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CF 3998 के हैंडल में टंगे सफेद रंग के प्लास्टिक थैले से 02 पैकेटों में कुल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद 02 किलोग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,20,000/- मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

🔵 ओडिशा से गांजा लाकर डभरा क्षेत्र में खपाने की थी योजना
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा ओडिशा से खरीदकर राजा देवरी–कसडोल–भटगांव के रास्ते थाना डभरा क्षेत्र में पहुंचाने की बात सामने आई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है तथा गांजा के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

🔵 *सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की स्पष्ट नीति*
नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही नशे के कारोबार से संबंधित स्रोत तथा संभावित नेटवर्क के संबंध में End to End कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में जुड़े हुए आर्थिक सहायता स्रोतों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Loading