बरमकेला पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता

खबर को शेयर करें

बरमकेला थाना क्षेत्र में हुए चोरी मामले में बरमकेला पुलिस द्वारा चोरों को किया गया गिरफ्तार ।

▪️ बरामद किया गया चोरी हुई सरिया व पाइप

*सारंगढ़ बिलाईगढ़*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के द्वारा चोरी एवं अवैध गतिविधि रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बरमकेला ए. के. बेक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना बरमकेला पुलिस के द्वारा दिनांक 19.07.26 को ग्राम प्रधानपुर निर्माणाधीन आंगनवाड़ी से सरिया तथा पाइप चोरी करने वाले चोरों का पतासाजी कर 02 आरोपियों की पातासाजी कर तत्काल पकड़ कर चोरी का माल सरिया तथा पाइप बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई ।

अप0क्रं0 96/2026 धारा- 303 (2), 3(5) BNS में प्रार्थी द्वारा आंगनवाड़ी से अज्ञात चोर द्वारा सरिया तथा पाइप चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया एवं तत्काल पतासाजी कर आरोपियों 1 लंबोदर चौहान पिता अविखित चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी प्रधानपुर 2. धनेश्वर चौहान पिता गणेश राम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी बेंगची थाना बरमकेला को तत्काल पकड़ कर विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.07.26 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए. के. बेक, प्र0आर0- देवांगन, भवानी धनगढ थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *