छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राम प्रताप सिंह से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश ने श्रमिक कल्याण को लेकर किया सार्थक चर्चा

खबर को शेयर करें

आगमन पर श्रमिक कल्याण एवं योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा


*सारंगढ़ बिलाईगढ़* //भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राम प्रताप सिंह के सारंगढ़ आगमन पर ग्राम बटाऊपाली स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पुरुषोत्तम अग्रवाल के निज निवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय एवं पूर्व जिला पंचायत अजेश अग्रवाल द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया


इस अवसर पर राम प्रताप सिंह से आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
श्रमिक वर्ग के हितों को केंद्र में रखते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस आत्मीय एवं गरिमामय अवसर पर उपस्थित सभी साथियों के साथ हुई चर्चा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी रही।

Loading