
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कोसीर जिला सारंगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के आदेश पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पाण्डेय के निर्देश तथा अनुविभागिय पुलिस अधिकारी श्रीमति स्नेहिल साहु के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियो को अपहृत बालिका/बालक के शीघ्र पता तलाश करने का आदेश दिया गया था। जिसके परिपालन में लगातार पता तलाश कर बालिका को दस्तयाब किया गया।
दिनांक 01/02/2026 को 14 साल की बच्ची अपने घर से, अपने 2 छोटे भाईयों के साथ चावल खरीदने निकली थी जिनमें दोनों भाई दिनांक 04/02/2026 को घर वापस आ गए लेकिन बालिका वापस नहीं आई पुलिस ने मामला दर्ज कर पता तलाश जारी किया जिसे आज सहीं सलामत वापस लाने कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनिता बंजारे, प्र आर चंद्रपाल महंत, प्र आर जयराम साहु, आर अमित दिव्य, आर पोषेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
![]()

