
सारंगढ़ बिलाईगढ़//कोसीर ,थाना क्षेत्र के मिरौनी बैराज में एक व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाने कारण आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में डर व चर्चा का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरत लाल देवागन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। वे सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बताए जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही कोसीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से बैराज क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई और लगातार सावधानी बरतने के अपील भी की है
![]()

