मनरेगा संशोधन के विरोध में होने वाले कार्यक्रम के लिए विधायक निवास में हुई प्रेस वार्ता

सारंगढ बिलाईगढ़ //छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सानु रजा सह प्रभारी जिला सारंगढ- बिलाईगढ अध्यक्ष द्वारा आज विधायक कार्यालय सारंगढ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला सानु रजा ने जिले के सम्मानित पत्रकारों को संगठन की आगामी रणनीति एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मंडारे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, जिला प्रभारी अनिमेष सिंह, सह प्रभारी गोपाल दुबे एवं गुलजेब अहमद के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 12 फरवरी को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा संशोधन के विरोध में एक भव्य युवा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।इस ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस महापंचायत में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। जिले से जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेसी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे जिसका उद्देश्य युवा महापंचायत से मूल मनरेगा कानून की पूर्ण बहाली,
हर जरूरतमंद परिवार को काम की गारंटी,मजदूरी का समय पर भुगतान,₹400 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी।
नए एक्ट के माध्यम से राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डालना संघीय ढांचे पर सीधा हमला हैऔर इससे रोजगार के अवसर और कम होंगे। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में-मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर से लेकर संसद तक आंदोलन किया जा रहा है।अंत में शुभम बाजपेयी ने कहा आज की प्रेस वार्ता में हमने दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं।
पहली 12 फरवरी को रायपुर में मनरेगा संशोधन के विरोध में होने वाली युवा महापंचायत ।दूसरी 40 वर्ष से कम आयु के संघर्षशील युवाओं को संगठन में आगे लाकर उन्हें नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारियाँ देना।युवा कांग्रेस गरीब, किसान और मजदूर की आवाज़ को सड़क से संसद तक पूरी मजबूती से उठाएगी।
एनओबी फॉर्म का विमोचन:-प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों अरूण मालाकार राजकमल अग्रवाल अभिषेक शर्मा टुकेश्वर मानिकपुरी इत्यादि की उपस्थिति में सानु रजा व शुभम बाजपेयी द्वारा एनओबी फॉर्म का पोस्टर विधिवत रूप से विमोचित किया गया और कहा गया कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर कर वीबी ग्राम जी जैसे नए एक्ट को लागू करने का प्रयास सीधे तौर पर गरीब-मजदूर विरोधी है।

![]()

