चिकित्सक दिवस पर पुलिस द्वारा किया गया डॉक्टरों का सम्मान।

खबर को शेयर करें

🔸 जिला पुलिस द्वारा प्रधान हॉस्पिटल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन।

🔸 डॉक्टरों द्वारा शिविर के दौरान दिए गए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एवं तनाव प्रबंधन की जानकारी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़//राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में आज दिनांक 01.07.26 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन दानसरा स्थित प्रधान हॉस्पिटल में किया गया। कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी करने वाले पुलिस बल को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

इस दौरान, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने अपनी सेहत का परीक्षण करवाया। वरिष्ठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मापते हुए ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर टेस्ट, स्पायरोमीटर टेस्ट, ब्लड टेस्ट सहित चिकित्सकीय परामर्श की कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बतलाई। साथ ही जवानों को बेहतर स्वास्थ्य, सही खान-पान, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी स्नेहिल साहू ने उपस्थित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। और आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस विभाग समाज में सुरक्षा का माहौल तैयार करता है, ठीक उसी तरह चिकित्सक समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में एसडीओपी स्नेहिल साहू, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित प्रधान हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *