कलेक्टर ने श्रमिकों को दी वीबी-जीरामजी योजना की जानकारी
अतिथि, ग्रामीण, अधिकारी कर्मचारी, श्रमिकों ने बनाया वीबी-जीरामजी का मानव श्रृंखला
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 जनवरी 2026//कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन अपने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम रामभाठा, ग्राम पंचायत चांटीपाली मौके पर काम कर रहे नवीन तालाब निर्माण कार्य के मजदूरों के बीच उपस्थित हुए एवं वीबी-जीरामजी योजना के बारे में विस्तृत से मजदूरों को जानकारी दिए। नवीन तालाब निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूरों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने काम में गांव के दिव्यांगजन को भी प्रावधान के तहत रोजगार देने हेतु रोजगार नियोजन के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सरपंच चांटीपाली ओमलाल यादव सहित लगभग 300 मजदूर, ग्रामीण उपस्थित थे। सभी से कलेक्टर ने केन्द्र सरकार की नवीन योजना वीबी-जीरामजी के बारे में संवाद स्थापित किया। वीबी-जीरामजी के बारे में विस्तार से एपीओ (मनरेगा) शशिकांत गुप्ता के द्वारा ग्रामीणों एवं मजदूरों को अवगत कराया गया।

कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित मजदूरों और ग्रामीणों से शासन की अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही, पूछताछ किया। गांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की योजना, महतारी वंदन योजना एवं स्कूल में शिक्षक के आने व पढ़ाने जैसे महत्वापूर्ण विषयों पर ग्रामीणों से जानकारी लिया। ग्रामीणों के द्वारा लगभग सभी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होना एवं शासन की योजनाओं से संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के लगभग 300 मजदूरों ने वीबी-जीरामजी योजना के प्रति मानव श्रृंखला बनाकर समर्थन व्यक्त किया। जल सरंक्षण को बचाने के लिए कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों को जल शपथ दिलाया गया। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों और उनके बच्चों को अपने हाथों से बिस्किट पैकेट वितरित किया।
वीबी-जीरामजी योजना (पूर्व नाम मनरेगा) से लाभ
वीबी-जीरामजी योजना के तहत अब 100 दिवस के स्थान 125 दिवस का रोजगार, 7 दिवस में मजदूरी भुगतान न होने पर मुआवजा, समय पर कार्य नही मिलने पर बरोजगारी भत्ते के प्रावधान, जल संबंधी कार्यो को मिलेगा बढ़ावा, मूलभूत ग्रामीण अवसंरचनाओं होगी सुदृढ़, आजीविका के अवसरों का होगा विस्तार, अनुकूल क्षमता का होगा विकास, जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारें में बताया गया।
![]()

