2 प्रकरणों में 140 लीटर अवैध शराब के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
एक प्रकरण में आरोपी से देशी व अंग्रेजी शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़//श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही मे सफलता प्राप्त हुई
- अप0क्रं0 94/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 28.02.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर दो व्यक्ति (1) दिलीप यादव पिता भुजबल यादव उम्र 33 वर्ष (2) जय सिदार पिता लखन सिदार उम्र 40 वर्ष साकिनान कमलानगर सारंगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में भरा कुल 135 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 27000 रू0 को जप्त किया जाकर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
- अप0क्रं0 95/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 28.02.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति प्रमोद कुमार निराला पिता छबीलाल निराला उम्र 27 वर्ष सा0 लेंध्रा छोटे थाना सारंगढ़ को मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक- सीजी-13आर-8476 मे अवैध शराब के साथ अपने पास रखे देशी मदिरा 4.680 लीटर कीमती- 2080 रू0 एवं 900 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती- 1000 रू0 जुमला-5.580 लीटर कीमती- 3080 रू0 के परिवहन करते पाए जाने से मोटर सायकल को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-307 अर्जुन पटेल,संतोष मिरि आरक्षक- पुरूषोत्तम राठौर,भरत भूषण वर्मा,दीपक मैत्री, विजय पांडये, योगेश कुर्रे एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।
![]()

