प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का जिला पंचायत  अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय द्वारा किया गया निरीक्षण

खबर को शेयर करें


सारंगढ़ बिलाईगढ़ //गोपालपुर — जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जांच की एवं दवा भंडारण व वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक दवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहें और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, अतः यहां बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता और संवेदनशील व्यवहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, पंजीयन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर माननीय संजय भूषण पाण्डे जी जिला पंचायत अध्यक्ष ,सुनीति साहू जनपद सदस्य बिलाईगढ़ डा. टेकलाल पूर्व जनपद अध्यक्ष, डा घनध्याम R.H.O. डा. सत्यप्रकाश चन्द्र RHO, नारायण साई सरपंच प्रतिनिधि विशेषर साहू एवं अन्य ग्रामवासी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading