🔷️ एसडीओपी सारंगढ़ के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ की जुआ रेड कार्यवाही।
🔷️आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से कुल नगदी रकम 8300 रु, 06 नग मोबाइल एवं 06 नग मोटर सायकल बरामद।
🔷️ आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ. ग. जुआ (प्रति.) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔷️ गिरफ्तार आरोपी
- संजू देवांगन पिता फिरतु देवांगन उम्र 20 साल साकिन कुशलनगर
- दुकालू खूटे पिता बाबूलाल खूटे उम्र 30 साल साकिन कुशलनगर
- आकाश देवांगन पिता चैतराम देवांगन उम्र 24 साल साकिन कुशलनगर
- साहेबराम साहनी पिता अमरलाल उम्र 31 साल साकिन कुशलनगर
- ज्योतिष साहनी पिता झाडुलाल साहनी उम्र 29 साल साकिन कुशलनगर
- फुलसाय उराँव पिता नत्थू उराँव उम्र 55 साल साकिन कुशलनगर
- मोहन भारद्वाज पिता उचितराम भारद्वाज उम्र 18 साल साकिन कुशलनगर
- महेश उर्फ बुच्चा साहनी पिता हरी साहनी उम्र 30 साल साकिन कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़। *सारंगढ़-बिलाईगढ़ *//के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी श्री गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री प्रमोद यादव के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 20.08.2026 को अवैध जुआ के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
◾️ घटना का विवरण

*सारंगढ़ बिलाईगढ़*
दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दारू भट्टी रोड कुशलनगर सारंगढ़ में फुलसाय उराँव के बोर घर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद सिंह दीवान के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान 08 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 8300 रुपये, 06 नग मोबाइल एवं 06 नग मोटर सायकल को विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
◾️ सराहनीय योगदान
*सम्पूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, आरक्षक 349 गौतम जांगड़े एवं पुलिस लाईन में पदस्थ नव आरक्षकपुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार, हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा*
![]()

