सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई।

खबर को शेयर करें

सरसीवा, सरिया, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ क्षेत्र से कुल 59 लीटर अवैध शराब ज़ब्त।

  • आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले//जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार चौतरफा कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

इसी अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सरसीवा, सरिया, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ में रेड कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग थानों से कुल 59 लीटर कच्ची महुआ शराब और अवैध विदेशी शराब ज़ब्त की है।

शराब तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत् केस दर्ज किया गया है। और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशामुक्त करने के उद्देश्य से अवैध शराब और नशे के कारोबारियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *