सरसींवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपिया को किया गया गिरफ्तार।

खबर को शेयर करें


🚨तीनो आरोपियों के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित कुल 35 लीटर महुआ शराब किमती 7000/रू0 को किया गया बरामद।
🚨आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग लाये मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना नम्बर किमती 15000/रू0 को किया गया जप्त।
🚨दो अलग अलग मामलो में 03 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपिका मिंज के निर्देशन में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालो के विरूद्ध की गई बड़ी कार्यवाही। 1.दिनांक 19.11.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना नम्बर में एक हरे रंग के बोरी में भारी मात्रा में परिवहन करते अवैध रूप से महुआ शराब लेकर गाडापाली से तेन्दुभाठा होते जा रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपियों संजय रात्रे एवं बृज कुर्रे के कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 100 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक पाउच करीब 180-180 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 18 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 3600/रू0 एवं एक पुरानी इस्तेमाली बिना नम्बर मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बिना नम्बर किमती 15000/रू कुल किमती 18600/रू. को की संपत्ति जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर किया गया।

2.दिनांक 20.11.2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घरजरा में राधाबाई साहू नाम की महिला अपने घर बाडी में भारी मात्रा में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब रखी है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौका पहुंचकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपिया के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी वाला थैला के अंदर 85 नग पाउच प्रत्येक पाउच करीब 200-200 एमएल भरा हुआ कुल जुमला 17 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किमती 3400/रू0 की संपत्ति जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

नाम आरोपीगण-

  1. संजय रात्रे पिता समारू रात्रे उम्र 33 वर्ष, साकिन तेन्दुभाठा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ (छ0ग0)
  2. बृज कुर्रे पिता मनीराम कुर्रे उम्र 33 वर्ष साकिन तेन्दुभाठा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ (छ0ग0)
  3. राधाबाई साहू पति चैतराम साहू उम्र 51 वर्ष साकिन घरजरा थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ (छ0ग0)

Loading