सारंगढ़ बिलाईगढ़ //भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हमेशा दु:खी पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहता। इसी कड़ी में रेड क्रॉस का प्रमुख कार्य अंगदान देहदान भी है।इससे जीवन के बाद भी व्यक्ति अपने नेत्र या को दान करके किसी व्यक्ति के आंख बन सकता है । किसी के शरीर को सुंदर कर सकता है ।
क्यों ना जीने के साथ भी हम दुनिया को देखें और जीवन के बाद किसी दूसरे व्यक्ति को भी दुनिया दिखाये ।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को दोपहर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस द्वारा अंगदान देह दान घोषणा सह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में अंगदान देहदान घोषणा करने की इच्छुक व्यक्ति अपना नाम पिता /पति का नाम उम्र आधार कार्ड नंबर पता एवं मोबाइल नंबर जिला रेड क्रॉस अधिकारी लिंगराज पटेल के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप नंबर 9406389824 में भेज दे।आपको सूचित किया जाएगा और आप उक्त कार्यक्रम में सहभागी होकर पुण्य का लाभ प्राप्त करने की अपील कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू,, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभापति रेडक्रास सोसाइटी संजय पाण्डेय ,राज्य प्रतिनिधि अंगदान देह दान समिति जिला सारंगढ- बिलाईगढ दीपक थवाईत व रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा किया गया है ।

![]()

