राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 2 दिवसीय सारंगढ़ प्रवास

खबर को शेयर करें

तिरंगा रैली, सरकारी भवनों के उद्घाटन और लोकार्पण में शामिल होंगे

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 अगस्त 2026//पुनर्वास, उच्च शिक्षा, राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 10 और 11 अगस्त को जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री सोमवार को 11 बजे सारंगढ़ आएंगे और 11.30 से 12.45 के मध्य सारंगढ़ में पशु चिकित्सा विभाग के भवन, ऑफिसर्स क्लब तथा सीजीएमएससी के अतिरिक्त कक्ष एवं बीपीएचयू भवन का उदघाटन करेंगे। इसके बाद पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के प्रथम तल में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

*राजस्व मंत्री सोमवार को अपरान्ह 3 बजे सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम छुहीपाली के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होगे। वहीं शाम 4 बजे मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 अगस्त को वे दोपहर 2.30 बजे भारत माता चौक से रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *