भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

खबर को शेयर करें

▪️ मादक पदार्थ परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया 02 आरोपी


▪️आरोपी से 9.295 किलो मादक पदार्थ (गांजा) एवं एक्टिवा वहान 02 नग मोबाइल व नकदी रकम को किया गया जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़//श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुशील शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है l इसी क्रम में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 03.08.26 को थाना के सामने मेन रोड पर हमराह स्टाफ के वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सरसीवां की ओर से एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीव्ही 7563 में एक लड़का पीछे में एक महिला को बैठाकर कोरबा की ओर जाने वाला है महिला के बैग में तथा वाहन के सीट के नीचे गांजा रखे हैं कि सूचना पर मौके पर रोड में स्टापर लगाकर वाहन चेकिंग किया गया,चेकिंग के दौरान उक्त एक्टीवा वाहन में सवार एक महिला व एक पुरूष आते मिले जिसे रोककर पूछताछ किया गया पूछताछ पर एक्टीवा वाहन का चालक अपना नाम विजय कुमार पालकर पिता संतराम पालकर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पहरिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा हाल मुकाम गीतांजली कर्ष के किराये के घर सीतामणी कोरबा तथा पीछे बैठी महिला अपना नाम श्रीमती रंजीता दुबे पति मनोज दुबे उम्र 38 वर्ष निवासी प्रगति नगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा बताई जो वाहन के सीट के नीचे तथा बैग में रखे सामान,के संबंध में गोल मोल जवाब देने लगे जिनको को नोटिस देकर उनके सहमति प्राप्त कर तलाशी लिया गया आरोपीया रंजीता के रखे पर्स से बैंक ऑफ बडौदा का चेक बुक व नकदी रकम को बरामद कर वाहन व बैग का अलग अलग तलाशी लिया गया एक्टीवा वाहन के सीट के नीचे दो पैकेट तथा बैग में तीन पैकेट में भरा मादक पदार्थ मिला जिसे आरोपी विजय व रंजीता ने गांजा होना बताया,गांजा को रंजीता ने स्वयं का होना, जिसे पदमपुर से एक व्यक्ती के पास से खरीद कर लाना बताये जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष एक्टीवा से बरामद दो पैकेट व रंजीता के बैग से मिले तीन पैकेट कुल 9.295 किलो ग्राम को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड भेजा गया l

*प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी सउनि बलीराम निराला प्रउनि नवीन ठाकुर प्र.आर.श्रवण बरिहा राजेंद्र चंद्रा, शशि खूंटे राहुल खूंटे म आर रीना बघेल, मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *