पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 30 जून तक ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट करने का लक्ष्य

खबर को शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़//24 जून 2026/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है।श्रम विभाग द्वारा इस अभियान को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सभी पात्र श्रमिक समय-सीमा के भीतर अपना सुधार कार्य अवश्य करा लें। अधिक जानकारी के लिए श्रम विभाग के कार्यालय या जनपद पंचायत के श्रम संसाधन केंद्र से सम्पर्क कर सकते हैं।

इसके तहत आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले, सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विवरण का आधार कार्ड के अभिलेखों के अनुसार सत्यापन और संशोधन किया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी ) के माध्यम से संचालित होगी।इस संशोधन प्रक्रिया के तहत पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में उपस्थित होना होगा। वहाँ संचालक (वीएलईं ऑपरेटर ) द्वारा श्रमिक की पहचान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेशन मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आधार कार्ड के निम्न त्रुटि का होगा सुधार

  1. हिंदी और अंग्रेजी में नाम
  2. जन्म तिथि
  3. लिंग और मोबाइल नंबर

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया

संशोधन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति और श्रमिक का सहमति पत्र होना अनिवार्य है।
सत्यापन में ई-साइन और मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। श्रमिक की लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी। आवेदन सबमिट होने पर मिले आवेदन क्रमांक से इसे ट्रैक किया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *