जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के गृह प्रवेश में उमड़ा अतिथियों का जनसैलाब

खबर को शेयर करें

कार्यक्रम मे पहुंचे कलेक्टर सहित आला अधिकारी..

विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन-अर्चन..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ //सारंगढ़ की राजनीति में सादगी और मिलनसारिता की मिसाल माने जाने वाले अत्यंत लोकप्रिय जननेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने आज अपने नए आवंटित शासकीय आवास में गृह प्रवेश किया। सारंगढ़ बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप स्थित इस आवास में आयोजित कार्यक्रम महज एक गृह प्रवेश समारोह न होकर, उनकी अपार जन-लोकप्रियता का प्रमाण बन गया, जहाँ बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

कलेक्टर एवं प्रशासनिक अमले की उपस्थिति-

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सारंगढ़ कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे ने स्वयं उपस्थित होकर श्री पांडेय को नए आवास के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके साथ जिले के कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों और उनके व्यवहार की सराहना की। प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों की एक साथ उपस्थिति ने श्री पांडेय की सर्व-स्वीकार्यता को और मजबूत किया।

​भाजपा जिलाध्यक्ष एवं दिग्गज नेताओं का जमावड़ा-

गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने श्री पांडेय को आवास में प्रवेश के लिए अपनी दिली मुबारकबाद दी। समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, जिला भाजपा महामंत्री द्वारिका साहू, उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, मंत्री विलास सारथी, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी, जुगल किशोर अग्रवाल (संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

​सरपंचों और पार्षदों का भी रहा तांता-

श्री पांडेय के सरल और सहज स्वभाव के चलते त्रि-स्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिनमें जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधामोहन पाणिग्राही, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मण्डल भाजपा महामंत्री नारायण प्रधान, उपाध्यक्ष सीताराम प्रधान जी, भाजयुमो अध्यक्ष राजकिशोर पाणिग्राही, पार्षद गण मोतीलाल स्वर्णकार, पिन्टु मेहेर, पंचधार सरपंच सागर पटेल, साल्हेओना सरपंच प्रतिनिधि शौकीलाल सहिस, उपसरपंच प्रदीप पटेल सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने श्री पांडेय की सादगी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया।

​वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

आवास में प्रवेश से पूर्व पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से गृह शांति और समृद्धि के लिए पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया, जिसमें श्री पांडेय और उनके परिजनों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *