ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे गोल्डी नायक चंद्र कु नेताम हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ //सारंगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत गुड़ेली सामुदायिक भवन में गुड़ेली मंडल कांग्रेस की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राकेश पटेल के द्वारा ली गई। उक्त बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे गोल्डी नायक चंद्र कु नेताम परमानंद डेजारे राजेश बसंत विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक के दरमियान गुड़ेली मंडल के अध्यक्ष सागर नेताम ने ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल ने मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को विलोपित करते हुए ग्रामीण मजदूरों के साथ पक्षपात करना उन्हें रोजगार से वंचित करना बताया साथ उन्होंने प्रत्येक मंडल में सेक्टर और बूथ के गठन और साथ ही हर माह उनकी बैठक आहुत कर नए मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने की बात कही। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने युवा वर्ग को आगे लाने आने वाले विधानसभा लोकसभा और अन्य चुनाव में पोलिंग बूथ में एक सशक्त टीम तैयार करने की बात कही, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी और जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल के द्वारा प्रत्येक मंडलों में बैठक कर सेक्टर बूथ का गठन करते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम को ग्रामीणों के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ग्रामीणों का रोजगार छीनने का काम किया है किसानों के घरों में छापामार कार्रवाई की है, बिजली बिल की बेतहाशा बढ़ोतरी छात्रों के फीस में बढ़ोतरी जैसे दमनकारी नीतियों के तहत आम जनता पर प्रहार किया है। गांव – गांव में शराब माफिया सक्रिय है। हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमें सतर्क होना चाहिए ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए आने वाले समय में कांग्रेस संगठन की सरकार लाने के लिए हमें प्रतिबद्ध होना होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे चंद्र कुमार नेताम ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और वार्डों में मोहल्ले में गांव में वक्ताओं के बातों को प्रसारित करने कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील की। मंडल अध्यक्ष सागर नेताम ने सभी आगंतुक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया।
![]()

