यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर जितेंद्र चन्द्रा रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में यातायात सड़क सुरक्षा हेतु दिलाया गया शपथ

खबर को शेयर करें


,सारंगढ बिलाईगढ़ //छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन में आज सारंगढ नगर के बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र में जिले के रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में बस चालको,ऑटो चालकों व आमजनता को यातायात सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए शपथ दिलाया गया।जिसमें गाड़ी चलाते समय सावधानी रखने व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह दी गई।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा,सब इंस्पेक्टर समे लाल सोनवानी,प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान,अक्षय रात्रे,संपादक रवि तिवारी सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक व आमजनता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *