नाम आरोपी सुरेश शर्मा पिता रामप्रत्ताप शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी सरिया वार्ड नंबर 12 थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०)
> *जप्ती-नगदी 3350 रूपये, दो नग सट्टा पट्टी पर्ची, एक नग डॉट पेन, एक नग रेडमी-9 ब्लू ग्रे रंग का मोबाईल जुमला कीमती 11,350/- रूपये*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, सरिया,विवरण- इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे) महोदय एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान् धीरेन्द्र कुमार पटेल महोदय, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस मुख्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन/बिक्री, संपत्ति संबंधी अपराधों एवं जुआ सट्टा पर तत्काल कड़ाई से कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 05.10.2026 को मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुरेश शर्मा के कब्जे से दो नग सट्टा पट्टी पर्ची जिसमें 2730/- रूपये का दांव लिखा हुआ, नगद 3350/- रूपये, एक डॉट पेन एवं एक रेडमी-9 ब्लू ग्रे रंग का मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 245/2026 धारा-7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को दिनांक 05.10.2026 के 14:00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
*उक्त कार्यवाही में सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवादी साहू स०उ०नि० कमल सिंह राजपुत, प्र०आर० मोहन गुप्ता, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल पटेल, आरक्षक दिलीप साहा, आरक्षक नर्मदा यादव, म०आर० लीलावती उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही*
![]()

