जिला प्रेस क्लब ने प्रभारी मंत्री वर्मा का भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृति के लिए जताया आभार

खबर को शेयर करें

*जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक थवाइत के नेतृत्व में किया गया मंत्री से भेंट मुलाक़ात*

सारंगढ बिलाईगढ़ //आज दोपहर जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का नगर आगमन हुआ तथा सारंगढ के विश्राम गृह में जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला प्रभारी मंत्री का प्रेस क्लब के भवन निर्माण हेतु आवश्यक राशि की स्वीकृति हेतु आभार जताया वहीं शीघ्र ही भूमि पूजन का भी आश्वासन दिया । इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर जिला शह प्रभारी विद्या सिदार पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल महामंत्री अमित तिवारी सहित अन्य कई भाजपाईयों की उपस्थिति रही ।

Loading