शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान मुकेश कुमार साहू को मिला शिक्षक सम्मान

खबर को शेयर करें

*पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शाल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित विद्यालय परिवार में खुशी का महौल*

डभरा/ कोटमी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में पदस्थ व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व गृह मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें शाल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

सम्मान समारोह में चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार यादव तथा जिला सक्ती की जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ कुमुदिनी बाग द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्राप्त करना श्री साहू के लिए गौरवपूर्ण एवं विद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय रहा

विद्यार्थियों
के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास

व्याख्याता एवं प्राचार्य मुकेश कुमार साहू विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ विद्यार्थियों के अनुशासन संस्कार एवं सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में उनके योगदान की सराहना की जाती रही है उनके कार्यों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें विभिन्न मंचों पर पूर्व में भी कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुकें है उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रहीं हैं

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

मुकेश कुमार साहू को सम्मान मिलने की खबर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में खुशी का माहौल है उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं मित्रों सहित विद्यालय के समस्त स्टाॅफ और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी विद्यालय परिवार ने कहा कि श्री साहू को मिला यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं मेहनत का सम्मान है और इससे अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी

Loading