सारंगढ़ क़े रायगढ़ रोड मे भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्जनों लोग घायल

खबर को शेयर करें

सारंगढ़ में एक तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी है।

श्रद्धालुओं की संख्या: हादसे के व पिकअप में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़// घायल सभी बागबाहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं पीड़ित सभी घायल महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा के निवासी बताए जा रहे हैं।माता दर्शन कर लौट रहे थे वापस: ये सभी ग्रामीण चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे,


इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।अस्पताल में भर्ती: टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों को गंभीर चोटे आई है । सभी घायलों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। जिसमे 3 लोगो क़ो रायगढ़ रिफर किया गया है

Loading