▪️ आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,000/- है, बरामद कर जब्त की गई।
▪️ आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
🔷️ गिरफ्तार आरोपी
- संदीप निराला, पिता सुखीराम निराला, उम्र 20 वर्ष,
- सुनीता निराला पति सुखीराम निराला उम्र 45 वर्ष निवासी लेन्ध्रा छोटे, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
*सारंगढ़-बिलाईगढ़*//जिला के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी श्री गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

◾️ घटना का विवरण
दिनांक 19.08.2026 को थाना कोसीर पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लेन्ध्रा 02 व्यक्तियो द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु अपने घर में रखा था
मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा ग्राम लेन्ध्रा में रेड कार्रवाई की गई। एक पीला रंग का 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी 20 लीटर, एक पीला रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में 20 लीटर, दो नग पीला रंग के 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकिन के अंदर भरी 05-05लीटर कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹5,000/- है। शराब को विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 20.08.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
◾️ सराहनीय योगदान
*सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे psi उमाशंकर ठाकुर प्रधान आर,74 भीम सिंह सिदार महिला प्रधान आर,91 अंजना मिंज आर,200 प्रदीप रात्रे 148 सुरेश बर्मन एवं थाना कोसीर स्टाफ का विशेष योगदान रहा*
![]()

