
सारंगढ़ बिलाईगढ़//एक बार फिर सारंगढ़ जिले मे करोडो की ठगी कांड को अंजाम दिया गया इस बार ठगी के शिकार हुए महिला समूह जहाँ रकम दुगनी का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया सारंगढ़ जिले के दर्जनों गावं के ग्रामीण आज सैंकड़ो की संख्या मे सिटी कोतवाली सारंगढ़ पहुंचे थे और अपने साथ हुए ठगी की शिकायत दर्ज कराई है महिलाओ ने बताया की ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे ने महिलाओ को पहले जोड़ा और कहा की हम एक NGO चलाते है और उसमे एक बहुत बड़ा स्कीम है नारी रक्षा सम्मान निधि इसमें आप सब पैसे लगाए आपका पैसा डबल कर वापस दिया जायेगा लालच मे आकर सैंकड़ो ग्रामीणों ने पैसे लगा दिए और आज उन्हें पैसे नहीं मिल रहे महिलाओ ने आगे बताया की समूह के माध्यम से हम सबको माइकरो फायनेस कंपनियों से लॉन दिलाता था और कहता था उस पैसे को बदल करने का दावा कर दिनेश बंजारे पैसा लेता था और उन्हें कहता था की किस्त मै पटाउंगा और आपको मंथली पैसा भी दुगा इस तरह से गावं गावं मे जाकर महिलाओ से पैसे लिए यह भी बताया की कुछ समय तक उन्हें पैसा मिलता रहा लेकिन अब उन्हें नहीं दिया जा रहा है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना पहुंचे है
फिलहाल जिस पर आरोप लग रहे है ओ अभी खुद एक म्यूल अकॉउंट मामले मे जेल मे बंद है साइबर ठगी का 2 करोड़ 71 लाख उनके खाते मे आये थे जिसका अन्य राज्य मे लगभग 50 से अधिक शिकायत दर्ज है जिस मामले मे सारंगढ़ पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है

अब उनका नया मामला सामने आया है जहाँ सैंकड़ो ग्रामीण महिलाये ठगी की शिकायत लेकर उनके खिलाफ लम्बन्ध हो गए है फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा की सैंकड़ो महिलाये है जिनसे इसी तरह से पैसा लिया गया जिसे करोडो का आँका जा रहा है फिलहाल देखना होगा अब आगे पुलिस क्या कुछ कार्यवाही करती है
![]()

