पति द्वारा अपनी पत्नी का बेरहमी पूर्वक किया गया हत्या

खबर को शेयर करें

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़//थाना बिलाईगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदवन में दिनांक 12.07.2026 को एक दर्दनाक घटना घटित हुआ, जिसमें आरोपी परमेश्वर साहू पिता गणेश राम साहू के द्वारा अपनी पत्नी देवंतीन साहू को बेरहमी पूर्वक बांस डंडा से उसके सिर पर लगातार प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचा था, बिलाईगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल घायल महिला को गंभीर हालत में सी.एच.सी भिलाईगढ़ में इलाज हेतु भर्ती किया गया था, इसी दौरान प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी परमेश्वर साहू के विरुद्ध अपनी पत्नी देवन्तिन साहू को हत्या नीयत से गंभीर चोट पहुंचाने के कारण हत्या के प्रयास के तहत धारा 109 (1) BNS के तहत मामला पंजीकृत का विवेचना में लिया गया था मामले के गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिलाईगढ़, FSL की टीम थाना प्रभारी बिलाईगढ़ के टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल पर आवश्यक कार्यवाही किए । इलाज के दौरान मृतिका की मृत्यु हो जाने से मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS जोड़ा गया । आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका शराब के नशे में आरोपी एवं उसके घर वालों को गाली दे रही थी, मना करने पर नहीं मानने पर आरोपी जो स्वयं शराब के नशे में था के द्वारा बांस के डंडे से मृतका के सिर पर लगातार वार किया गया जिससे मृतका की मृत्यु हो गयी । बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को आरोपी परमेश्वर साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को सारंगढ़ उप जेल भेजा गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *