जिले में NDPS और धारा 173(8) दप्रसं , 193(3) बीएनएसएस के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।

खबर को शेयर करें

🔶 ANTF की सहायता से नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने पर दिया गया विशेष जोर।

🔶 लंबित प्रकरणों की केस डायरी और साक्ष्यों को जल्द प्रस्तुत करने पर बल।

🔶 अपराधियों के खिलाफ सख्त और पारदर्शी कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश।

(सारंगढ़ बिलाईगढ़) जिले में नार्कोटिक्स और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य NDPS अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, विशेषकर धारा 173(8) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करना और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना था। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ANTF की टीम, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों को कड़े निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों के पूरे नेटवर्क को जल्द खत्म किया जाए।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट और धारा 173(8) crpc, 193(3) बीएनएसएस के तहत जितने भी पुराने मामले लंबित हैं, उनके त्वरित निदान के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि पूरक जांच की केस डायरी को बिना किसी देरी के सीधे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें और तय समय के भीतर सभी पेंडिंग केस का निराकरण कर रिपोर्ट सौंपें।

इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस, ANTF की टीम सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और विवेचक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लंबित मामलों में साक्ष्यों के संकलन पर विशेष चर्चा की गई। ANTF की टीम के साथ मिलकर मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी पर अंकुश लगाने , end to end investigation करना और न्यायालय में लंबित मामलों में वैज्ञानिक व अन्य साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। इसके साथ ही CCTNS और ICJS प्रणालियों का प्रभावी उपयोग कर अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड खंगालने और उनके नेटवर्क की कड़ाई से जांच करने को कहा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *