नाम आरोपी नकुल साहू पिता स्व० गोपीनाथ साहू उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ छ०ग० हाल मुकाम संत बिनोबा नगर वार्ड नंबर 34 रायगढ थाना जूटमिल जिला रायगढ छ०ग०
*जप्ती-17 नग सायकल सहित रेंजर सायकल कीमती 85,000/- रूपये*
सारंगढ़ बिलाईगढ़//,सरिया
विवरणः- दिनांक 27.06.2026 को हमराह स्टाफ के साथ टाउन जुर्म जरायम पतासाजी हेतू सरिया टाउन की ओर रवाना हुआ था कि दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भठली चौक के पास में सायकल रखां हैं तथा बिकी करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है जो मुखबीर से प्राप्त सूचना के संबंध में गवाहो के समक्ष मुखबीर पंचनामा तैयार किया गया जाकर मुखबीर के बताये जगह पर पहुंच कर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति एक रेंजर सायकल के साथ मिला जिनसे नाम व पता पूछने पर अपना नाम व पता नकुल साहू पिता स्व० गोपीनाथ साहू उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ छ०ग० हाल मुकाम संत बिनोबा नगर वार्ड नंबर 34 रायगढ थाना जूटमिल जिला रायगढ छ०ग० जिसके पास से एक रेंजर सायकल मिला जो उक्त सायकल को रखने एवं बिकी करने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देकर पूछताछ किया गया जो उक्त नोटिस में ही लिखकर दिया है कि उक्त सायकल का कोई दस्तावेज नहीं हैं। तथा आरोपी को पूछताछ कर मोमोरण्डम कथन लिया गया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि गोड़म, सरिया क्षेत्र तथा बरमकेला क्षेत्र से सायकल चोरी करना बताया और सभी सायकलों को अपने घर ग्राम औरदा में छिपाकर रखना बताया जो हमराह स्टाफ एवं गवाहो के आरोपी के बताए अनुसार उसके घर ग्राम औरदा जाकर विभिन्न प्रकार के रेंजर सायकल लेडिस सायकल, एवं जेन्टस सायकल कुल 16 नग सायकल को आरोपी के निशानदेही पर समक्ष गवाहो के बरामद किया गया आरोपी का कृत्य धारा 35 (क) (ड) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस का घटित का होना पाये जाने से कर मौके पर 17 नग सायकल कीमती करीबन 85,000/- रूपए को मुताबिक जप्त पत्रक के गवाहो के समक्ष धारा सदर में जप्त कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एन०एल० राठिया, प्र०उ० निरी० गजेन्द्र चन्द्राकर, प्र०आर० मोहन लाल गुप्ता, विजय यादव, सियाराम कोरस, मुकेश कश्यप का महत्वपूर्ण भूमिका रही*