
सारंगढ़ बिलाईगढ़//स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन किया गया। कलेक्टर श्रीमति पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन मे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेन्द्र वैष्णव के नेतृत्व एवम डॉ आर एल सिदार बीएमओ सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन व लगातार दौरे एवं पिछले कुछ महीने से स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का NQAS अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी करवाया गया । जिला नोडल अधिकारी श्री कृष्ण पुरी गोस्वामी एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी श्री अरुण कुमार नायक एवं श्री सी.के. पटेल एवं बी पी एम श्री नंदलाल ईजारदार के निगरानी में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का NQAS अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है ,इसी क्रम में दूरस्थ वानांचल ग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र दबगांव का कार्य पूर्ण होने पर NQAS मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया । स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय एवं श्री येरुवा पेपेरेड्डी दुवारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र दबगाव का भ्रमण दिनांक 13.06.2026 को किया गया |
स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाले 12 सेवाओं के बारे मे विस्तृत पुछताछ एवं रिकाडो की जाँच की गई | बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, पेयजल स्त्रोत,प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, NCD, दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा । इस प्रकिया में जिला के डी पी एम श्री दीपक धारा , डैम श्री मनोज साहू , डी टी सी श्रीमति ममता बंजारे , आर एम एन सी एच ए कंसलटेंट डॉ वीरेंद्र कुमार , दबगाव के स्टाफ़ श्रीमती तारिणी साहू श्रीमती लता वैष्णव श्री रोशन प्रसाद सिदार सेक्टर सुपरवाइजर श्री जी के केशरवानी जे एस ए श्री हरी राम बरिहा क्षेत्र के सी एच ओ श्रीमती मनीषा सिदार , श्रीमती लीना साहू श्रीमती नीमा निर्मलकर श्रीमती चित्रलेखा साहु , आर एच ओ श्री मोतीराम सिदार श्री ललित पटेल श्री गिरजा निराला श्री विकास चौहान श्रीमती भगवती वारे श्रीमती वेरनादत्त टोप्पो श्रीमती ऋतू मनहर का विशेष योगदान रहा।
सरपंच श्री रवि बरिहा, जनप्रतिनिधि श्री मनबोध पटेल , क्षेत्र के समस्त मीतानीन एवं एम टी औऱ आँगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा |
![]()

