ईंधन बचाने संजय भूषण पांडेय ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे

खबर को शेयर करें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील अब सारंगढ़ में भी बड़ा असर

सारंगढ़ बिलाईगढ़//आज के इस बदलते दौर में जहां बढ़ते ईंधन संकट और पर्यावरण प्रदूषण ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल रखा है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन बचाओ अभियान’ की अपील का जमीनी असर अब जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने आज एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। वीआईपी संस्कृति और सरकारी चमचमाती गाड़ियों को दरकिनार कर जिला पंचायत अध्यक्ष आज ई-रिक्शा में सवार होकर अपने नियमित कामकाज के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनकी इस सादगी और सकारात्मक कदम ने आम जनता को एक बड़ा संदेश दिया है।


इस सराहनीय पहल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने वर्तमान समय में लगातार गहराते वैश्विक ईंधन संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी देशहित और पर्यावरण हित में ईंधन की बचत करने का विशेष आग्रह किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के इस समसामयिक, सार्थक और लीक से हटकर उठाए गए कदम की शहर में जमकर चर्चा हो रही है। दफ्तर पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उनके इस अनुकरणीय कदम का स्वागत किया। जानकारों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि जब खुद जमीन पर उतरकर ऐसा संदेश देता है, तो उसका व्यापक असर समाज पर पड़ता है। संजय पांडेय की इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने एक जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील नेतृत्व की बेहतरीन मिसाल बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *