
सारंगढ़ बिलाईगढ़//छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर के सभी जिला एवं ब्लॉक में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम का आयोजन किया गया था, सारंगढ़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उल्खर कोसीर के द्वारा आज सारंगढ़ के भारत माता चौक में प्रदर्शन किया गया
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्व में सिंगल विंदो से पंजीयन किए जा रहीं थी जिससे प्रक्रिया सरल होने से किसान आसानी से धान की फसल बिक्री कर लेते थे,एग्रोटेक अनिवार्य कर प्रक्रिया को जटिल कर देने से किसानों को धान बिक्री करने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण आज प्रदेश में बहुत किसानों को धान बिक्री करने से वंचित होना पड़ा रहा है

इस कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े जी,पूर्व विधायक पदमा मनहर जी,घनश्याम मनहर,सूरज तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार,जिला महामंत्री गोल्डी नायक, सारंगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, उलखर कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश श्रीवास,जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज,संजय दुबे,पुरुषोत्तम साहु,विष्णु चंद्रा,शुभम बाजपेई, अभिषेक शर्मा, अश्वनी चंद्रा, राजेंद्रा वारे उपस्थित थे
प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था शांति पूर्ण रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा एवं प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।

![]()

