
सारंगढ़ बिलाईगढ़ //जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने गोड़म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया जिसमें स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजो को सीधे बात किये एवं हॉल चाल पूछे
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लिये l निरीक्षण के समय जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे जी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओ की जांच एवं दवा भंडारण वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में साफ सुथरा सुविधा उपलब्ध हो रहे हैं कुछ और दवा की जरूरत है लैब मशीन नहीं चल पा रहा है कंपनी द्वारा कोड लॉक कर दिया गया है जिसमें कुछ दिक्कतें आ रही है यहां की बेहतर सुविधा एवं इलाज के लिए ओपीडी में बहुत भारी संख्या में मरीज आ रहे हैं

उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे जी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी एफ आर निराला एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

![]()

